फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सभी जिलों के आईटीआई में होगा कौशल महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आगामी 15 जुलाई को ''विश्व युवा कौशल दिवस'' पर प्रदेश के सभी जिलों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विशेष कार्यक्रम होंगे। इनमें संस्थानों की उपलब्धियों, प्रशिक्षण गतिविधियों, प्लेसमेंट, अप्रेंटिसशिप और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन में पूर्व उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं और सफल उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा। वे युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रशिक्षण निदेशालय के आदेशानुसार, कौशल विकास के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र आयोजित होंगे। छात्रों की ओर से बनाए गए मॉडल्स की नवाचार प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। निदेशालय स्तर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। प्रशिक्षण निदेशालय के अपर निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने सभी संयुक्त निदेशकों और राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों को तैयारी के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें