फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू में कौशल विकास की कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में सोमवार से इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ऑटोकैड और इम्बेडेड सिस्टम पर आधारित तीन दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला की शुरुआत हुई। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग, स्कोरटेक कंपनी के सहयोग से इस प्रशिक्षण को करा रहा है। पहले दिन स्कोरटेक के विशेषज्ञों ने ऑटोकैड और इम्बेडेड सिस्टम की सामान्य जानकारी दी। स्कोरटेक के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीर शंकर, जीएम रेनु सक्सेना, प्रतिभा शुक्ला, शिशिर द्विवेदी आदि उपस्थित थे। ऑफलाइन मोड में विवि में आयोजित प्रशिक्षण में बीटेक दूसरे, तीसरे व फाइनल ईयर, पासआउट छात्र शामिल हो रहे हैं। प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें