फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दक्ष प्रशिक्षण विद्यार्थियों में बढ़ाएगा शैक्षिक गुणवत्ता

विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान निशातगंज में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधान
विज्ञापन
लखनऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान निशातगंज में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को तीन दिवसीय ''दक्ष'' प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय नेतृत्वकर्ताओं की कार्यक्षमता, प्रबंधन और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाना है, जिससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था सशक्त हो सके। इस कार्यक्रम में कुशल प्रशासनिक व रणनीतिक नेतृत्व कौशल विकसित किए गए। ''दक्ष'' मॉड्यूल ने विद्यालयों को तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ा। इसका लक्ष्य छात्र-केंद्रित शिक्षण वातावरण और गुणवत्ता सुधार के व्यावहारिक गुर सिखाना था। यह कार्यक्रम डायट के प्राचार्य राम प्रवेश के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अभय सिंह चौहान और अदिति श्रीवास्तव प्रशिक्षण नोडल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें