एक पैर गंवाने के बावजूद एवरेस्ट चढ़ने का कारनामा करने वाली अरुणिमा
सिन्हा की एकेडमी को एसकेडी एकेडमी ने 51 हजार रुपए की सहायता दी।
अरुणिमा
सिन्हा एसकेडी एकेडमी के चार दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह के अंतिम दिन की
मुख्य अतिथि थीं।
एकेडमी के मैनेजर एस.के.डी. सिंह व निदेशक मनीष सिंह ने
मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विक्रांतखंड एवं वृंदावन शाखा के प्रधानाचार्य अमिताभ अग्निहोत्री एवं डॉ
उर्मिला बाजपेयी जी ने अपने धन्यवाद भाषण में उपस्थित मुख्य अतिथियों और
अभिभावकों का अभिवादन किया।