कॉलेज ऑफ आर्ट्स में प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करते उपमुख्यमंत्री ्ब्रजेश पाठक
लखनऊ। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कॉलेज ऑफ आर्ट्स फोटोग्राफिक सोसाइटी की छठी अखिल भारतीय छायाचित्र प्रदर्शनी बुधवार को फाइन आर्ट हॉल में शुरू हुई। प्रदर्शनी 20 अगस्त तक चलेगी, जिसमें देशभर के 80 प्रतिभागियों के 155 चयनित छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इससे पहले प्रदर्शनी की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी भी मौजूद रहे। ब्रजेश पाठक ने कहा कि तस्वीरें समाज का आईना होती हैं। उन्होंने फोटोग्राफी को समय, समाज और मानवीय संवेदनाओं को दर्ज करने की महत्वपूर्ण भाषा बताया। कुलपति सैनी ने अच्छी तस्वीर के लिए दृष्टि, संवेदना और रचनात्मकता को तकनीक से अधिक महत्वपूर्ण बताया। प्रदर्शनी में फोटोग्राफी से संबंधित 100 वर्ष से अधिक पुरानी दुर्लभ पुस्तकों का विशेष प्रदर्शन है।