फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मारपीट में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सेमगढ़ा के मजरा पश्चिमी केवटन पुरवा में शुक्रवार रात जमीन बटवारे को लेकर ताऊ-भतीजे आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा के मजरा पश्चिमी केवटन पुरवा निवासी नागेश्वर निषाद (65) व पंकज कुमार (25) के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विगत दस वर्ष से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


इसी को लेकर शुक्रवार को पंकज का उसके ताऊ नागेश्वर के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी चली। जिसमें एक पक्ष से नागेश्वर, सुनील (20), अनंतराम (45) व दूसरे पक्ष से अनीशा (24), पंकज, जगरानी (22) व नईका (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें