लखनऊ। राजधानी में शनिवार को छह हॉटस्पॉट बढ़ गए। वहीं, अब 35 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि इंदिरानगर सेक्टर 10 व ए ब्लॉक को नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, गोमतीनगर के विनम्र खंड, विकास खंड, गीतापल्ली, आलमबाग की बरहा रेलवे कॉलोनी को हॉटस्पॉट बनाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है।