आलमबाग। मानकनगर में तालकटोरा रोड स्थित फिनकेयर के कार्यालय का शटर तोड़कर चोर छह मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप चोरी कर ले गए। इनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि फिनकेयर कार्यालय संचालक मनप्रीत सिंह और रजत शर्मा के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह उनका कर्मचारी कार्यालय खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा था।