फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्कर, सेलो टेप में लपेटकर ला रहा था करोड़ों का सोना

Thu, 13 Feb 2020 01:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मलिहाबाद के तस्कर से 50 सोने के बिस्किट किए गए बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम ने दुबई की फ्लाइट से तस्करी कर लाया गया करीब छह किलोग्राम सोना पकड़ा। सेलो टेप में लिपटे सोने के इन 50 बिस्किटों की कीमत 2.47 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


कस्टम विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि तस्कर ने सोने को सफेद रंग के सेलो टेप में लपेटकर सूटकेस में छिपा रखा था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर तस्कर की सघन तलाशी ली गई तो सोना बरामद हुआ। तस्कर की पहचान मलिहाबाद निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।
Trending Videos

रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं तस्कर

पकड़े गए सोने के बिस्किट - फोटो : अमर उजाला
सूरज से उसके रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है। वह बुधवार को दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-194 से उतरा था। उससे बरामद प्रत्येक बिस्किट का वजन 116.54 ग्राम है। मालूम हो कि खाड़ी देशों से सोना तस्करी कर लखनऊ लाने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है और तस्कर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।

खाड़ी देशों से सोना तस्करी कर लखनऊ लाने की सात घटनाएं इस साल लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी जा चुकीं हैं। तस्कर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। बुधवार को छह किलो सोना पकड़े जाने से पहले सात फरवरी को एयरपोर्ट पर कस्टम ने दुबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से जुनैदुल हक को दबोचा था।

उससे 428 ग्राम सोना बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 17,99,775 रुपये थी। वह सोने को सूटकेस की बिडिंग में छिपाकर ला रहा था और स्कैनर को धोखा देने के लिए सोने पर रोडियम की पॉलिश करवाई थी। पांच फरवरी को दुबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से उतरे मुंबई के असलम शब्बीर से साढ़े नौ लाख का 233 ग्राम सोना बरामद किया था। उसने सोने के बिस्कुट को गलाकर बेल्ट का बक्कल बनवा लिया था।
विज्ञापन

चलाया गया अभियान

20 जनवरी को थाईलैंड से पहुंची फ्लाइट डब्लूई-333 से सलेमपुर निवासी सलीमुद्दीन से 1,149 ग्राम सोना बरामद किया था। इसकी कीमत 48,06,707 रुपये थी। पैसेंजर सोने के दस बिस्कुटों को ब्लेजर में छिपाकर ला रहा था। 8 अप्रैल, 2012 में पांच किलो सोना मुंबई के फहीम से बरामद किया गया था।

वह दुबई से लखनऊ तस्करी का सोना ला रहा था। 17 नवंबर, 2018 को दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्कर से कस्टम ने 1.52 करोड़ का सोना बरामद किया था। इससे पूर्व दुबई से पहुंचे तस्कर सुधांशु भट्ट से सोने के 40 बिस्कुट बरामद किए थे।

तस्करी के खिलाफ बुधवार को कस्टम कमिश्नर वीपी शुक्ल के निर्देश व उपायुक्त निहारिका लाखा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर कस्टम अजीत कुमार किसपोटा, राजेश अग्निहोत्री, पीयूष पांडेय, ज्योतिर्भ सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप सोनी, अतुल कुमार, प्रवीण मिश्र, नीलम सिन्हा, अमित बोस और टीपी मौर्या शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें