लखनऊ। बिजली निगम की टीम के छापे में बृहस्पतिवार को छह उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। टीम ने उपकेंद्र सेक्टर-14 न्यू से पोषित हरिहरनगर क्षेत्र में 20 उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की। यहां एक उपभोक्ता के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। उपभोक्ता अनुपम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता (रेड, असेसमेंट एवं कलेक्शन) अमौसी क्षेत्र के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने 35 कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान हसनैन, मासूक अली, दिलीप कुमार, मो. शाहिद और मो. मोबिन बिजली चोरी करते पाए गए। इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।