फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो पिकअप से पकड़े छह गोवंश, तीन गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव थाना पुलिस ने पिकअप पर लदे छह गोवंशों को पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस गोरिया झाल नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी तालगांव नहर पुल से मानपुर जाने वाले मार्ग पर गोशाला के निकट दो पिकअप को जांच के लिए रोका गया। इसमें छह गोवंश बंधे हुए थे। पुलिस ने मौके से पिकअप चालक तालगांव निवासी सोनू, रसूलपुर निवासी अजय और तंबौर निवासी चुनई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन गोवंशों को तालगांव गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तालगांव गोशाला के केयरटेकर राजेंद्र के कहने पर आरोपी पशुओं को गोशाला ले जा रहे थे। इसलिए इस मामले में राजेंद्र को भी आरोपी बनाया गया है। हरिहरपुर निवासी सुभाष, राम गोपाल, पुतान मौके से भाग गए। पुलिस इस बात का कोई भी उत्तर नहीं दे सकी कि आखिर तंबौर से तालगांव गोशाला पशु क्यों ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें