फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : पिकअप की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की मौत, गंभीर घायल बालिका लखनऊ रेफर

Sun, 29 Aug 2021 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

नीरज अपनी बहन ममता को विदा कराने उसकी ससुराल इलाके के मझिगवां गए थे, जहां से वह बहन और छह साल की भूमि, तीन साल की भांजी अनिका को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। 
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर कोतवाली इलाके में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मृतका की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। भाई ने मौके पर, जबकि मां-बेटी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा है। युवक अपनी बहन को ससुराल से विदाकर घर लेकर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल बालिका को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

कोतवाली बिसवां इलाके के बोहरा निवासी नीरज (30) अपनी बहन ममता को विदा कराने उसकी ससुराल इलाके के मझिगवां गए थे, जहां से वह बहन और छह साल की भूमि, तीन साल की भांजी अनिका को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। बताया जाता है कि बाइक सवार लोग बिसवां इलाके के राजाडीह के निकट ही पहुंचे थे, इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिअकप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही नीरज की मौत हो गई। बिसवां सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ममता और उनकी दोनों बेटियों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तीनों को भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान ममता और अनिका की मौत हो गई, जबकि भूमि की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें