फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: 250 साइकिलें चुराने वाला चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, ऐसे आया गिरफ्त में

Tue, 17 Sep 2024 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक चोर ढाई सौ साइकिलें चुरा चुका है। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि आरोपी पर एक दर्जन चोरी के मुकदमे हैं।
विज्ञापन
घटना की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने सोमवार को एक साइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। चोर ने एक लाइब्रेरी के सामने से साइकिल चुराई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। इसके बार चोर पकड़ में आया। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक चोर ढाई सौ साइकिलें चुरा चुका है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कल्यानपुर टिल्ला गांव निवासी अजीत सिंह यादव ने बताया कि वह सोमवार को जहांगीराबाद कस्बा क्षेत्र के दिव्य डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने गया था। इस दौरान लाइब्रेरी के बाहर साइकिल खड़ी कर अंदर चला गया। वापस लौटा तो साइकिल गायब मिली। इसकी सूचना अजीत ने डायल 112 पर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें एक व्यक्ति साइकिल ले जाते दिखा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस टीम के साथ चोर की तलाश की। अजीत को एक व्यक्ति जहांगीराबाद पुलिया के पास साइकिल ले जाते दिखा। पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने साइकिल चोरी की बात कबूली।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के भदेवा गांव निवासी इंद्रपाल के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि आरोपी पर एक दर्जन चोरी के मुकदमे हैं। वह नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वहीं, उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र की ढाई सौ साइकिलें वह चोरी कर चुका है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें