फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News : धारदार हथियारों से कथावाचक के बेटे की हत्या

Fri, 17 Mar 2023 01:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर

सार

कटरा निवासी धर्मदत्त वाजपेयी कथावाचक हैं। उनका बड़ा पुत्र  शोभित वाजपेयी (33) भी उनके साथ ढोल और मजीरा बजाता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को आधी रात के बाद लगभग दो बजे आहट मिलने पर शोभित कमरे के बाहर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला कटरा में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का पता चलने पर एसपी गोले सुशील चंद्रभान ने भी मौके का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


कटरा निवासी धर्मदत्त वाजपेयी कथावाचक हैं। उनका बड़ा पुत्र  शोभित वाजपेयी (33) भी उनके साथ ढोल और मजीरा बजाता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को आधी रात के बाद लगभग दो बजे आहट मिलने पर शोभित कमरे के बाहर गया था। इसी दौरान किसी ने उस पर धारदार हथियारों से वार कर दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना का पता चलने पर एसपी घुले सशील चंद्रभान ने मौके का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए। एसपी ने बताया कि मृतक के पिता धर्मदत्त की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें