फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News : जिला कारागार में तैनात सिपाही की लखनऊ में संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 23 Dec 2022 05:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर

सार

लखनऊ कारागार में तैनात सिपाही कृष्ण कुमार (50) का स्थानांतरण जिला कारागार में हुआ था। बीती 14 दिसंबर को उसने पदभार संभाला था। उसका परिवार लखनऊ कारागार परिसर में ही रहता था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कारागार में तैनात एक सिपाही की लखनऊ में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जेल अधीक्षक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कह रहे हैं। लखनऊ कारागार में तैनात सिपाही कृष्ण कुमार (50) का स्थानांतरण जिला कारागार में हुआ था। बीती 14 दिसंबर को उसने पदभार संभाला था। उसका परिवार लखनऊ कारागार परिसर में ही रहता था। 18 दिसंबर को जिला कारागार के एक बंदी की तबियत बिगड़ गई। जिसको लेकर सात लोगों का पैनल लखनऊ के केजीएमयू गया था।

विज्ञापन


इलाज के दौरान बंदी की 21 दिसंबर को मौत हो गई। इसके बाद पैनल वापस आ गया, लेकिन कृष्ण कुमार वापस नहीं आए। जिला कारगार से उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, लेकिन उठा नहीं। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं । गुरुवार देर रात जिला कारागार के अधीक्षक को सूचना मिली कि आवासीय परिसर के पास ही संदिग्ध हालत में उनका शव पड़ा पाया। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि लखनऊ में उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें