फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: ठेला हटाने को लेकर विवाद, सभासद और उसके भाई पर चाकू से हमला

Thu, 24 Jul 2025 01:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में ठेला हटाने के विवाद को लेकर सभासद और उनके भाई पर चाकू से हमला हुआ है। मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार को चुंगी चौराहे पर ठेला हटाने को लेकर विवाद हो गया। दबंग ने सभासद के भाई और सभासद पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


लोनियनपुरवा पूर्वी के सभासद विनोद गिहार के अनुसार उनके भाई सुरेंद्र चुंगी चौराहे पर लगे विजयपाल के ठेले को किनारे लगाने की बात कह रहे थे इतने में ही आरोपी ने चाकू से उनके भाई पर हमला कर दिया।

जब सभासद उनको बचाने गए तो उनके भी हाथ में चाकू लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें