फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: भारी बारिश से गिरी कच्ची दीवार, नाना के साथ सो रहीं दो किशोरियों की दबकर मौत; मौके पर पहुंचे अधिकारी

Mon, 04 Aug 2025 08:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Accident in Sitapur: सीतापुर में हो रही लगातार बारिश से सोमवार की सुबह चार बजे कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो किशोरियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के कोतवाली सिधौली के खैरेन देशनगर ग्रंट गांव में सुबह करीब 4 बजे एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई। दीवार पर रखा छप्पर भी मलबे के साथ नीचे आ गया। इसके नीचे गांव निवासी चांदनी(14), शिवासी (12) और रामपाल (60) दब गए। तीनों को गम्भीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने चांदनी और शिवासी को मृत घोषित कर दिया। रामपाल की हालत खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन


नाना संग सो रही थीं बच्चियां
चांदनी और शिवासी अपने नाना के साथ छप्पर के नीचे सो रही थीं। तभी यह हादसा हुआ। एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत से परिजन बेसुध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें