संपूर्ण समाधान दिवस में लालगंज में एसडीएम ने सुनी 58 शिकायतें
लालपुर प्रीती पाल ने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र दिलाए जाने की गुहार की
फोटो संख्या 19
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (रायबरेली)। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस नीबी गांव के रोशन, अवधेश, जगदेव आदि किसानों शिकायत की कि नलकूप के खराब होने के बाद करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नहर क्षेत्र में रिबोर करा दिया। इससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो गई है। कस्बे के वार्ड नंबर 11 के लोगों ने सबमर्सिबल दो माह पहले खराब से पेयजल की शिकायत की। लालपुर सरेनी के रहने वाली प्रीती पाल पति का मृत्यु प्रमाणपत्र न मिलने की शिकायत की। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने एक-एक करके 58 शिकायतों को सुनकर पांच मामलों को मौके पर निपटा दिया। तहसीलदार मंजुला मिश्रा, वेद प्रकाश, सूर्य प्रताप सिंहआदि मौजूद रहे।
इनसेट
डीएम ने 97 मामलों में मौके पर सात शिकायतें निपटाईं
फोटो संख्या 7
रायबरेली/ महराजगंज/ऊंचाहार। सदर तहसील में डीएम माला श्रीवास्तव ने एक-एक करके 97 मामलों को सुना। उन्होंने मौके पर सात मामलों को निपटा दिया। कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। इस मौके पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ पूजा यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
ऊंचाहार तहसील सभागार में एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने शिकायतें सुनीं। अमरदीप सिंह आदि ने बिजली न मिलने की शिकायत की। समाधान दिवस में 23 शिकायतें आईं, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हुआ। महराजगंज तहसील सभागार में एडीएम पूजा मिश्रा व एएसपी नवीन सिंह ने 39 शिकायतों को सुना। इस मौके पर एसडीएम रजितराम गुप्ता, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, बीडीओ वर्षा सिंह, एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।