फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: अब तक करीब 10 लाख एडमिट कार्ड हुए डाउनलोड, हर रोज साढ़ें नौ लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Wed, 21 Aug 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सिपाही भर्ती के लिए 23 और 24 अगस्त के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए अब तक करीब साढ़े नौ लाख एडमिट कार्ड डाउनलोड किए गए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती के लिए 23 और 24 अगस्त को आयोजित होने वाली सिपाही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए अब तक करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रत्येक दिन दोनों पालियों में तकरीबन 9.50 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


अलग-अलग राज्यों के छह लाभ अभ्यर्थी होंगे शामिल
यूपी पुलिस में 60,244 पदों पर सिपाही नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती का जलवा देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। सरकारी नौकरी पाने की चाह और खाकी पहनने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि सिपाही भर्ती के लिए 26 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 6,30,481 युवाओं ने भी आवेदन किया है। आगामी 23 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा में बड़ी तादाद में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।

बिहार के करीब 2.67 लाख अभ्यर्थी
बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा बिहार के युवाओं ने आवेदन किया है। इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान का नंबर है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के हजारों युवा भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर चंडीगढ़, दादर एवं नगर हवेली, गोवा, दमन एवं दीव, पुडुचेरी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें