डीजीपी मुख्यालय में वंदे मातरम का गायन
लखनऊ। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम हुआ। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 35वीं वाहिनी पीएसी की बैंड टीम ने राष्ट्रगीत की मनोहारी व उत्साहपूर्ण धुन प्रस्तुत की। डीजीपी ने बैंड टीम को पुरस्कृत किया। इसके अलावा 35वीं वाहिनी पीएसी और 32वीं वाहिनी पीएसी की बैंड टीमों ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क, हजरतगंज, रेलवे स्टेशन चारबाग, परिवर्तन चौक, 1090 चौराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क, हाईकोर्ट के निकट क्षेत्र तथा आलमबाग बस स्टेशन पर ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दी।
डीजीपी मुख्यालय में वंदे मातरम का गायन