अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में संगम कला ग्रुप की ओर से सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन। स्वयं
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में सोमवार शाम संगम कला ग्रुप लखनऊ चैप्टर की ओर से नेशनल सिंगिंग टैलेंट हंट सुरतरंग खोज सितारों की प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ पारंपरिक गीतों से हुआ। इसके बाद गायकों ने सुर और राग से पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक डाॅ. आरके स्वर्णकार रहे। विशिष्ट अतिथि लखनऊ के पुलिस पूर्व महानिदेशक केके बंसल, यूपी रियल इस्टेट एपीलिएट ट्रिब्यूनल के सदस्य संजय खरे जुडीशियल, मुख्यालय रेलवे लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक आईपीएस प्रकाश डी पहुंचे। कलाकारों को सम्मानित किया गया। ग्रुप की प्रेसीडेंट रजनी गुप्ता, डाॅ. संध्या श्रीवास्तव, राकेश आर्या, स्वयं वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।