फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भगवान झूलेलाल के चालीहा उत्सव में चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न भी मनाएगा सिंधी समाज

Thu, 24 Aug 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ का सिंधी समाज गोमती नदी के किनारे आयोजित होने वाले चलीहा में चंद्रयान की सफलता का जश्न भी मनाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ का सिंधी समाज शुक्रवार शाम को 6 बजे झूले लाल मैदान में भगवान झूलेलाल जी के चालीहा उत्सव में चंद्रयान 3 की सफलता का जशन भी मनाए जाने के तैयारियां भी कर चुका है।

विज्ञापन


अपने मुख्य अतिथि लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ गोमती नदी पर शाम को 6 बजे ढोल नगाड़े संग चंद्रयान की सफलता पर भांगड़ा कर खुशी का इजहार कर आतिशीबाजी करेगा। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी, महामंत्री रतन मेघानी सतेन्द्र भगवानी, सुरेश छबलानी, हंसराज राज्यपाल राजू जसवानी, नीरज राजयपाल, दिनेश रायचंदानी सहित सभी ने कल होने वाले चालीहा और भगवान झूलेलाल की महाआरती कार्यक्रम की तैयारियों पर समीक्षा बैठक कर ली है।

शुक्रवार को गोमती नदी के किनारे पर चंद्रयान 3 की सफलता पर जशन मानने की तैयारियां भी पूरी कर ली है। इससे पूर्व दिन में 12 बजे से 3 बजे तक सिंधू नगर पंचायत कृष्णा नगर द्वारा भगवान झूलेलाल जी के चालीहा के समापन पर एक भव्य आयोजन एक गेस्ट हाउस में रखा गया है जिसमें सिंधी भजन गायक मंडली के साथ भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


शाम 6 बजे गोमती नदी झूलेलाल मैदान में सिंधी समाज का भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में सिंधी महिलाएं बहराना साहेब को सिर पर रखकर गोमती नदी में विसर्जित करेंगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें