लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार के पावन अवसर पर सिंधी समाज की ओर से इंदिरानगर की भूतनाथ मार्केट में भंडारे का आयोजन किया गया। चेटी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जेसवानी, संरक्षक हरगुन दास मेंघानी, हंसराज राजपाल, इंदर कालानी, विक्की दयालनी, सतीश लखमानी, गौतम राजपाल, राजू जसवानी, वंश मेंघानी, प्रहलाद गुरनानी आदि ने प्रसाद वितरित किया।