फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरल संस्कृत भाषा शिक्षण शिविर की शुरुआत

Tue, 16 Apr 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाषा विभाग की ओर से गृहे-गृहे संस्कृत योजना संचालित की जा रही है। सोमवार से इसी के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय सतीचौरा व पिपरहवा में शिविर का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

सत्तीचौरा में शिविर की शुरुआत शिक्षिका आलम आरा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। प्रशिक्षक दिवाकर पांडेय ने बताया कि बच्चों को गीत, अभिनय व खेल के माध्यम से संस्कृत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्राध्यक्ष रेणु पांडेय ने कहा कि संस्कृत से ही संस्कार और संस्कृति का समन्वय होता है। इस दौरान शिक्षिका शबीना बेगम व रश्मि सिंह, यशी तिवारी व खुशी आदि मौजूद रहीं। वहीं पिपरहवा में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि संस्कृत सीखना और सिखाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान प्रधान अध्यापक बृजेश कुमार मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा व राधा शर्मा सहित काफी विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

15जेएनडी27: पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेजेपी युवा नेता अनुराग खटकड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें