सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने मनाई भगत सिंह की जयंती
लखनऊ। सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने सोमवार को नेबरहुड पार्क स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी ने कहा कि सरदार भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार और उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस मौके पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष लखविंदरपाल सिंह, रणवीर सिंह कलसी, सरबजीत सिंह, मनमोहन सिंह मुनमुन, तेजपाल सिंह बग्गा और भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।