फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिग्नल फेल, 10 मिनट खड़ी रही नीलांचल

Sat, 06 Jul 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को तकनीकी खामी और एक-दूसरे के इंतजार में ट्रेनों को देर तक रोके जाने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे लेटलतीफी और ज्यादा बढ़ गई। सिग्नल फेल होने से नीलांचल एक्सप्रेस खड़ी रही। इंटरसिटी एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को एक-दूसरे के इंतजार में रोकना पड़ा।
विज्ञापन


आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से रायबेली स्टेशन पहुंची, लेकिन सिग्नल न मिल पाने के कारण 10 मिनट तक खड़ी रही। इससे यह गाड़ी और ज्यादा लेट हो गई। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ऊंचाहार और रायबरेली के बीच आधे घंटे तक रोकी गई, जिससे लेटलतीफी बढ़करर पौन घंटे हो गई।

इसी तरह टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर 15 मिनट खड़ी रही, जिससे लेटलतीफी बढ़कर आधे घंटे हो गई। रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी देर से चलाई गई, जिससे यह गाड़ी अगले स्टेशन दरियापुर पर आधे घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन


शुक्रवार को सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, चंडीगड़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। इसी तरह बृहस्पतिवार देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे और प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे देर से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सिग्नल फेल होने की वजह से नीलांचल एक्सप्रेस खड़ी रही। इंटरसिटी, त्रिवेणी और पैसेंजर तीनों ट्रेनों को एक-दूसरे को पास देने के लिए देर तक रोका गया।

गलत कोच में बैठे छह यात्री फिर पकड़े गए
रायबरेली। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार को फिर ट्रेनों में छापा मारा गया। गलत कोच में बैठे मिले छह लोगों को पकड़ा गया। इनमें तीन लोग दिव्यांग कोच व तीन महिला कोच में बैठे मिले। इन सभी का चालान कर दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। सभी ट्रेनों में चेकिंग के साथ ही रेलवे क्रॉसिंगों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें