फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थाना, बैंक व डाकघर में भी सिखाई सांकेतिक भाषा

विज्ञापन
पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। पुनर्वास विश्वविद्यालय के बधिर विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत पारा थाने में भारतीय सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण पारा थाने में आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने वर्णमाला, गिनती, अभिवादन और संबंधित विषयों के संकेत सिखाए। बैंक ऑफ बड़ौदा, डाकघर और प्रशासनिक भवन के कर्मचारियों को भी सांकेतिक भाषा सिखाई गई। पारा थाने में बधिर विद्यार्थियों आशीष और विवेक ने पुलिसकर्मियों को प्राथमिकी, शिकायत और कानून से जुड़े संकेत सिखाए। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने कहा कि इससे पुलिस और बधिर समुदाय के बीच संवाद की दूरी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें