फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन को एक-एक लाख की दो जमानतें दाखिल करने का आदेश

Tue, 03 Jan 2023 11:29 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने सहित कई मामलों के आरोपी गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन को जमानत के लिए दो याचिका दाखिल करने का आदेश दिया गया है। कप्पन को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
सिद्दीक कप्पन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में हिंसा फैलाने जाते समय गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन की ओर से हाईकोर्ट के आदेश की सत्यप्रति के साथ जमानत राशि तय करने की मांग वाली अर्जी कोर्ट में दी गई।

विज्ञापन


ईडी के विशेष न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने कप्पन को एक-एक लाख रुपये की दो जमानतें और इसी धनराशि का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि हवाला से धन प्राप्त करके देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करने समेत अन्य आरोपों में ईडी ने हाथरस कांड के दौरान गिरफ्तार पत्रकार कप्पन के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लिया था। इससे पूर्व आरोपी की ओर से पीएमएलए कोर्ट में जमानत अर्जी दी गई थी। इसे कोर्ट ने 31 अक्तूबर को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसे हाईकोर्ट से 23 दिसंबर को जमानत मिल गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें