लखनऊ। बाजारखाला के कटरा खुदा यार खां भवानी गंज में मंगलवार दोपहर को मो. सिराज ने एक महिला पर उनके चार वर्षीय बेटे आजम को चोरी करने का आरोप लगाया। इस पर लोगों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार है। पूछताछ में वह अपना नाम और पता नहीं बता सकी।