फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमार बुजुर्ग को रोडवेज बस से उतारा, थाने के बाहर मौत

Thu, 17 Aug 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रोडवेज बस के चालक व परिचालक की लापरवाही से बीमार बुजुर्ग महेश (65) की जान चली गई। शाहजहांपुर से लखनऊ आ रही रोडवेज बस में वृद्ध बैठे थे।
विज्ञापन

उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो चालक व परिचालक ने महेश को अस्पताल न पहुंचा कर रहीमाबाद थाने के बाहर उतार दिया।
सूचना पर पुलिस एंबुलेंस से बुजुर्ग को संडीला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शाहजहांपुर के गांव नादरपाल सेहरामाऊ निवासी महेश बीमार थे। वह मंगलवार को केजीएमयू दवा लेने आ रहे थे। साथ में महिला राम बेटी तथा दो अन्य तीमरदार भी थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे महेश की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी पर चालक व परिचालक ने वृद्ध व उनके तीमारदारों को वहीं पर उतार दिया। बिना किसी को सूचना दिए चले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजित कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से संडीला सीएचसी में पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें