फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस चौकी में 10 हजार रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हरौनी चौकी इंचार्ज राहुल त्रिपाठी। स्रोत पुलिस 
विज्ञापन
लखनऊ। हरौनी पुलिस चौकी में शनिवार शाम एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारकर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी प्रभारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसे खींचकर गाड़ी में बैठा पीजीआई थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ के बाद आरोपी चौकी प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। देर रात आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


बंथरा थाने में 28 अगस्त को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी विशाल रावत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ दो आरोपी जेल भेजे गए थे। घटनास्थल दुबग्गा में एमएफ टॉवर स्थित होटल था। केस की विवेचना कर रहे हरौनी चौकी इंचार्ज दरोगा राहुल त्रिपाठी ने होटल मालिक विनोद कुमार से कई बार पूछताछ की।
आरोप है कि दरोगा राहुल त्रिपाठी ने विनोद को डराया कि चूंकि घटनास्थल उनका होटल है। ऐसे में वह भी धारा 368 (किसी अगवा शख्स को जान बूझकर पनाह देना) के तहत आरोपी बनाए जाएंगे। दरोगा ने बचाने का दावा कर विनोद से 20 हजार रुपये की मांग की। विनोद ने एंटी करप्शन की टीम को जानकारी दी। इसके बाद टीम ने दरोगा को रंगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे विनोद रुपये लेकर हरौनी चौकी गए। वहां दरोगा राहुल त्रिपाठी ने जैसे ही रिश्वत की रकम हाथों में ली, टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। मामले में पीजीआई थाने में देर रात आरोपी दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें