फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्वेतांक कात्यायन को मिला अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल

Tue, 17 Sep 2024 06:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में श्वेतांक कात्यायन को पदक व डिग्री प्रदान करते कुलपति
विज्ञापन
लखनऊ। पत्रकारिता एवं जनसंचार के परास्नातक कोर्स में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र श्वेतांक कात्यायन को लखनऊ विश्वविद्यालय के 67वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में उन्हें यह पदक विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रदान किया। इसके साथ ही श्वेतांक को श्री प्रेम मुक्ता गोल्ड मेडल से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र श्वेतांक ने बताया कि भविष्य में वह लखनऊ विवि में ही शिक्षक बनकर विभाग को कामयाबी के शिखर तक पहुंचाना चाहते हैं। मूलरूप से राजधानी के कुम्हरावां गांव के रहने वाले श्वेतांक ने यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास कर ली है। वे अब जेआरएफ क्वालीफाई करने के साथ ही पीएचडी में दाखिला लेने के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें यह दोनों पदक विभाग स्तर पर कोर्स में सर्वाधिक अंक (80.92 प्रतिशत) हासिल करने के लिए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिता दीपक कुमार मिश्रा बेसिक स्कूल में शिक्षक हैं और मां अनुपम मिश्रा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें