फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शटरिंग कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र स्थित अनोरा कला में मंगलवार दोपहर शटरिंग कारीगर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मलिहाबाद के ढेढेमऊ निवासी अर्जुन विश्वकर्मा (22) परिवार के साथ यहां किराये पर रहकर शटरिंग का काम करते थे। सोमवार सुबह वह काम पर गए, लेकिन दोपहर में अचानक घर लौट आए। उस समय पिता वासुदेव और पत्नी शालिनी काम पर गए हुए थे। इसी बीच अर्जुन ने मानसिक रूप से परेशान बताकर दो दोस्तों को घर बुलाया। जब वे पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर वासुदेव को सूचना दी। पिता के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अर्जुन का शव पंखे में केबल के तार से लटका मिला। बेड पर अर्जुन का मोबाइल फोन पड़ा था। वासुदेव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अरुण भी जुलाई में घर में विवाद के बाद जान देने की बात कहकर चला गया था। एसआई मुकेश पाल के मुताबिक परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें