शासन ने शुक्रवार रात सात पीपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। महोबा में डिप्टी एसपी कालू सिंह को इसी पद पर सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, मिर्जापुर के डिप्टी एसपी भानु प्रकाश को इसी पद पर ईओडब्ल्यू वाराणसी सेक्टर, संतकबीरनगर के डिप्टी एसपी गयादत्त मिश्र को इसी पद पर फतेहपुर, फतेहपुर के डिप्टी एसपी अंशुमान मिश्र को इसी पद पर संतकबीरनगर, डिप्टी एसपी एसटीएफ, लखनऊ तेज बहादुर सिंह को इसी पद पर हरदोई, हरदोई के डिप्टी एसपी उमाशंकर सिंह-प्रथम को इसी पद पर मिर्जापुर तथा 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सहायक सेनानायक उमेश चंद्र को डिप्टी एसपी महोबा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।