लखनऊ। श्री श्याम ध्वजा निशान यात्रा बृहस्पतिवार को निकाली जाएगी। श्री श्याम परिवार के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह नौ बजे डीएवी डिग्री कॉलेज आर्यनगर से शुरू यात्रा बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। इसमें 2100 से अधिक भक्त शामिल होंगे। मंदिर में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। समापन पर भंडारे का भी आयोजन होगा। भजनों और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।