फैजुल्लागंज में रविवार को बाल महिला संगठन ने श्रीराम दरबार संकीर्तन यात्रा निकाली।
लखनऊ। फैजुल्लागंज में रविवार को बाल महिला संगठन ने श्रीराम दरबार संकीर्तन यात्रा निकाली। घैला मार्ग सि्थत लाॅन से यात्रा शुरू हुई। जुड़वा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर होते हुए परागी मंदिर पर यात्रा संपन्न हुई। सैकड़ों लोग नाचते-गाते हुए यात्रा में चल रहे थे। इससे पहले संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी एवं राकेश पांडेय ने भगवान की पूजा-अर्चना की। अखिलेश अवस्थी, दलजीत कौर व वर्षा शुक्ला ने भजन गाए।