फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायत निस्तारण में श्रावस्ती प्रदेश में अव्वल

Sat, 06 Jul 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जून माह की आईजीआरएस सूची जारी, डीएम व एसपी ने दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायत निस्तारण में जिले के सभी नौ थाने 100 प्रतिशत निस्तारण के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल रहे। वहीं आईजीआरएस रैंकिंग सूची में जिले को पहली बार मिला प्रथम स्थान मिला। इसके लिए डीएम व एसपी ने मातहतों को बधाई देते हुए प्रदेश स्तर पर पर यह रैंकिंग बनाए रखने के लिए ऐसे ही प्रयास करते रहने की सलाह दी।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा जून माह की आईजीआरएस रैंकिंग में श्रावस्ती को पहला स्थान मिला है। जन शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर निरंतर समीक्षा की जा रही है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण के विशेष प्रयास किए जाए। शासन प्रतिमाह जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी को इसी तरह बेहतर ढंग से जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त संदर्भ के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। वहीं एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जून में श्रावस्ती के सभी नौ थानों ने आईजीआरएस प्रणाली के तहत जन शिकायत निस्तारण में गोरखपुर जोन के साथ पूरे प्रदेश के थानों में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। इसके लिए एएसपी व नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव, सभी सीओ, थाना प्रभारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पुलिस कार्यालय में स्थापित आईजीआरएस शाखा में तैनात कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसी लगन से कार्य करने की सलाह भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें