लखनऊ। सीतापुर रोड के मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज में अंतर शाखा एथलेटिक्स गेम्स का आगाज हुआ। स्कूल की चारों शाखाओं से चयनित 19 वर्ष से कम आयु के 130 बच्चों ने प्रतिभाग किया। रस्साकसी बालक वर्ग में बॉयज विंग को हराकर बेलीगारद शाखा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में गर्ल्स विंग शाखा ने बेरीगारद शाखा को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। शॉटपुट की स्पर्धा में बालिका वर्ग में बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग कक्षा-11 की अर्पिता और बालक वर्ग में बॉयज विंग के अंश सिद्दीकी ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद की प्रतिस्पर्धा में बालिका वर्ग में बाल निकुंज गर्ल्स अकादमी की अंजली शर्मा और बालक वर्ग में बाल निकुंज इंटर कॉलेज बॉयज विंग के अर्पित यादव ने स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में बेलीगारद शाखा के आयुष रावत और बालिका वर्ग में बेलीगारद शाखा की ही नीतू शर्मा ने स्वर्ण जीता। खेलों के समापन पर प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत करके उनका उत्साह बढ़ाया।