लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 17वें स्थापना दिवस पर अंतर-संकाय खेल प्रतियोगिताएं हुईं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में सोमवार को बैडमिंटन, रस्साकशी और वॉलीबॉल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। इनका शुभारंभ राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, हसन मेहदी और दीपिका दयालु ने किया। रस्साकशी में संकाय फार्मेसी ने संकाय लीगल स्टडीज को 2-0 से हराया। बैडमिंटन पुरुष वर्ग का फाइनल संकाय सामाजिक विज्ञान के खुरेंद्र सिंह ने जीता। उन्होंने संकाय इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ओमकर चौरसिया को 15-05, 10-15, 15-05 से हराया। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में संकाय सामाजिक विज्ञान ने संकाय इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 25-10, 25-08 से हराकर चैंपियनशिप जीती। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को 1 अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। रेहान खान मुख्य निर्णायक रहे।