फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जयंती पर किया लघु नाटिका का मंचन

Fri, 24 Nov 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे सुखई स्थित वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में गत दिवस वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई गई। विद्यालय के बच्चों ने गीत, संगीत के साथ लघु नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

सलोन विधायक अशोक कुमार ने कहा कि महापुरुषों को जाति और धर्म के बंधन में नहीं बांधा जा सकता। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले महापुरुष अतुलनीय प्रशंसा के पात्र होते हैं। बछरावां के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी और पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रभात साहू, मो. ताहिर, राम सजीवन, रामकिशोर वर्मा, बृजेश, सुनीता, सुनील त्यागी, संजय शुक्ला, बाबादीन, कनिषा वर्मा आदि मौजूद रहे।


समूह की महिलाओं को किया जागरूक
लालगंज (रायबरेली)। ब्लॉक सभागार में गत दिवस पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें विकास कार्यों और स्वयं सहायता समूह को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक शिखा वर्मा व गणेश गोस्वामी ने बताया कि विभाग की ओर से दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजयपाल, अखिलेश कुमार, रानी देवी, सत्रोहन यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें