पाकिस्तान का पुलता फूंकते अमीनाबाद के पटरी दुकानदार।
लखनऊ। अमीनाबाद के पटरी दुकानदारों ने सोमवार को पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। पटरी दुकानदार समिति गोकुल प्रसाद, रामशंकर गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के विरोध में अमीनाबाद चौराहे पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इसमें सौरभ, राजा, अरविंद, सुरेंद्र पाल, आशीष आदि ने शिरकत की।