फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से लापता दुकानदार की बाइक गंगा पुल पर मिली

Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी किराना दुकानदार मंगलवार की रात गायब हो गया। सुबह उसकी बाइक व चप्पल गंगा नदी के पुल पर मिली। इससे स्थानीय लोगों ने उसके नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस नदी में उसकी तलाश करा रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बाबूगंज बाजार निवासी महेश कुमार गुप्ता (35) पुत्र देवी प्रसाद किराना दुकानदार है। इस समय वह दुकान में घाटे की वजह से काफी परेशान चल रहा है। मंगलवार की शाम वह घर से निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार की सुबह उसकी चप्पल व बाइक पूरे तीर मजरे खरौली गंगा घाट पर नवनिर्मित पुल पर खड़ी मिली। सूचना पर तहसीलदार दीपिका सिंह व कोतवाल बालेंदु गौतम मौके पर पहुंचे।
पूछताछ में स्थानीय लोगों ने मंगलवार की शाम उसे पुल पर देखने की बात बताई है। इसके चलते लोग उसके नदी में छलांग लगाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस भी उसके नदी मे कूदने की आशंका के चलते गोताखोरों से नदी में खोजबीन शुरू कराई है, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला है। कोतवाल ने बताया कि युवक के नदी में कूदने की बात बताई गई है। गोताखोरों से युवक की तलाश कराई जा रही है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

महेश अपने भाइयों दुर्गेश कुमार, बृजेश कुमार व रमेश कुमार में तीसरे नंबर का है। बृजेश व रमेश प्रयागराज में किराना के थोक व्यवसायी हैं। सूचना के बाद घाट पर पहुंचे महेश के बड़े भाई दुर्गेश कुमार ने बताया कि घर व व्यवसाय का काम सभी भाई संयुक्त रूप से चला रहे हैं। किराना की दुकान महेश के हवाले थी। कोरोना काल के बाद से धीरे-धीरे दुकान में घाटा आ गया। इसके चलते परिवार पर 17 लाख रुपए का बैंक ऋ ण हो गया था। उसने कुछ दिन पहले 19 लाख रुपए में घर बेचकर बैंक का कर्ज चुकता किया था। सामाजिक अपमान के चलते वह बहुत परेशान रहता था। भाई ने उसके नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें