महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल रिचार्ज के विवाद में दुकानदार की पिटाई कर दी गई। इसमें तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महराजगंज कस्बा निवासी मुनेंद्र कुमार की कैर चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। मुनेंद्र का आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम उसकी दुकान पर तीन लोग आए और रिचार्ज करने को कहा। इस पर उसने कहा कि उसके पास मोबाइल रिचार्ज करने के लिए बैलेंस नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इस पर कैर गांव निवासी सोनू, उमाशंकर और पूरे उदई मजरे कैर गांव निवासी लवलेश लाठी-डंडा लेकर दुकान के अंदर घुस आए। मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी दी। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। संवाद