फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों से बोले शिवपाल, जाइये... सोइये... सुबह बात करेंगे

Fri, 16 Sep 2016 11:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद व मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के बाद शिवपाल सिंह यादव के लखनऊ स्थि‌त सात कालिदास मार्ग पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हो गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद शिवपाल अपने घर से बाहर आए और समर्थकों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने समर्थकों से ‌कहा कि आप सभी अभी जाइये... सोइये... और हमें भी सोने दीजिए।

समर्थकों का अतिउत्साह देख उन्होंने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं, हम कल आपसे बात करेंगे। हम हमेशा आपके साथ हैं, फिलहाल आप जाइये और सोइये।

वहीं, समर्थकों ने उनके जवाब में कहा कि वह यहीं (उनके घर के सामने) सोएंगे। इसके बाद शिवपाल के घर के बाहर अब भी समर्थक मौजूद हैं और शिवपाल अंदर चले गए।
विज्ञापन


जबकि मौजूद समर्थकों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें विश्वास है कि सपा सुप्रीमो मुलायम ‌सिंह के रहते हुए कुछ गलत नहीं होगा, जल्द ही सब सुलझ जाएगा। समर्थक लगातार शिवपाल के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें