वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश को आजाद कराने में
समाजवादियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वर्ष 1942 में महात्मा गांधी
द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ ‘करो या मरो’ आंदोलन को बापू, पंडित जवाहरलाल
नेहरू और आचार्य नरेंद्र देव की गिरफ्तारी के बाद डॉ. राममनोहर लोहिया की
अगुवाई में समाजवादियों ने आगे बढ़ाया।
क्रांति दिवस 9 अगस्त पर उन्होंने
कहा कि देश में उपनिवेशवाद किसी न किसी रूप में आज भी विद्यमान है। इसके
खिलाफ लगातार संघर्ष की जरूरत है।