फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सपा की खास रणनीति का हिस्सा है शिवपाल का बयान, भाजपा पर भी किया करारा हमला

Fri, 19 Jan 2024 09:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा नेता शिवपाल सिंह द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने को लेकर दिए गए बयान को सपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसके पीछे एक खास रणनीति है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का कारसेवकों पर गोली चलाने के तत्कालीन मुलायम सरकार के फैसले की वकालत पर दिया गया बयान एक खास रणनीति का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी ने उस घटना के बाद जो वोट बैंक हासिल किया, उसे छिटकने न देना इसका उद्देश्य माना जा रहा है। अब यह बात दीगर है कि सपा के ही कुछ नेता इस मौके पर ऐसे बयान देने के बजाय चुप रहने को ज्यादा बेहतर मान रहे हैं।

विज्ञापन


सपा नेता शिवपाल यादव ने इटावा में कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाई गईं। कोर्ट के आदेश का पालन किया गया। सपा सरकार में कारसेवकों पर गोलियां चली थीं? इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि कोर्ट ने उस समय कहा था कि जस की तस स्थिति रखी जाए। सपा नेता ने कहा कि कारसेवकों ने जाकर वहां मस्जिद तोड़ी, बीजेपी हमेशा झूठ बोलती है और झूठ पर राजनीति करती है।

ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: तीन संदिग्ध मिलने के बाद हाई अलर्ट मोड पर अयोध्या, सीएम योगी आज खुद पहुंचकर परखेंगे तैयारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: न्यूनतम तापमान में हुई मामूली बढ़त, गलन में कमी नहीं, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
विज्ञापन


उधर, सपा में एक धड़ा ऐसा भी है, जो यह मानता है कि जब पूरे देश में राम मंदिर को लेकर बहुसंख्यक आबादी में उत्साह दिख रहा है, तब पुराने मुद्दों पर बयान देना रणनीतिक दृष्टि से उचित नहीं है। हालांकि, पार्टी के भीतर एक पक्ष यह भी है कि इस तरह के बयान से सपा अल्पसंख्यकों को यह संदेश देना चाहती है कि ध्रुवीकरण के इस राजनीतिक माहौल में भी वह अपने पुराने स्टैंड से पीछे नहीं हटी है।

मालूम रहे कि इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कारसेवकों पर 1990 में हुई फायरिंग की घटना को जायज बताया था। स्वामी ने कहा था कि तत्कालीन सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था। इस तरह के बयानों से भाजपा को भी सपा पर हमला बोलने का एक और मौका मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें