फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सदस्य हैं शिक्षामित्र : उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिक्षामित्रों को दिए चेक। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के इंजीनियर्स भवन में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय 18 हजार रुपये के चेक और कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था से आच्छादित होने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र परिवार के सदस्य हैं किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर साथ देंगे। विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्र वह प्रथम व्यक्ति है जो विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधन और उसके संचालन की शुरुआत करता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण अवधेश शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें