इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित की गई।
लखनऊ। इनरव्हील क्लब 312 का स्थापना समारोह बुधवार को निरालानगर होटल में आयोजित किया गया। अवसर पर नई कार्यकारिणी गठित की गई। शिखा राज को अध्यक्ष और कविता अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। पल्लवी अग्रवाल सचिव, शिल्पा अग्रवाल कोषाध्यक्ष, आईएसओ मनीषा चोला और ऑडिटर रोली बंसल बनाई गईं। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण रहीं। मौके पर शिखा भार्गव, वर्षा, अलका, रीता आदि मौजूद रहे।