फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिबानी कश्यप के गानों का हुनर हाट में चला जादू, जमकर थिरके युवा

विज्ञापन
हुनर हाट के सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम में शिबानी कश्यप ने मधुर गीतों से दिल जीत लिया। - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। सजना आ भी जा... फेम शिबानी कश्यप ने हुनर हाट की संडे शाम में समां बांधा। सांस्कृतिक पंडाल में शिबानी ने जिंदा हूं मैं..., हो गई है मोहब्बत तुमसे..., यह कैसी भीड़ है..., धोखा... समेत कई पंजाबी व बॉलीवुड गीतों से लोगों को झुमाया। इसके साथ सिंगर मोहित ने भी बॉलीवुड हिट गानों से दर्शकों को झुमाया। इससे पहले यहां दोपहर के सत्र में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हुनर हाट का संक्षिप्त दौरा किया। खान-पान की दुकानों के अलावा हाट की दुकानों में उत्पाद लेकर आए कारोबारियों, कलाकारों से उनके उत्पाद और हुनर हाट में मिल रहे रिस्पॉन्स पर बात की। कुछ जायकों का भी आनंद लिया। उधर, खादी महोत्सव में रविवार को करीब 25 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई। महोत्सव में अभी तक की कुल बिक्री लगभग 1.50 करोड़ हो चुकी है। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुताबिक खादी महोत्सव में खादी, ग्रामोद्योग तथा माटीकला के कुल 119 स्टॉल लगाए गए हैं।

लखनऊ। मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हुनर हाट मेले में लिया खान-पान का लुत्फ।- फोटो : LKO CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें