फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना मुआवजा धराशायी किए जा रहे अशियाने, प्रदर्शन

Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से प्रशासन को दिया गया छह करोड़ रुपये मुआवजा
४६ किलोमीटर हाईवे पर एक बाईपास और छह जगह सड़क होगी फोर लेन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। रामनगरी अयोध्या को जोडऩे के लिए रायबरेली-जगदीशपुर हाईवे का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस हाईवे में रतापुर से खसपरी तक फोरलेन होने का काम शेष बचा है। इसके लिए अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। प्रशासन ने जल्दबाजी दिखाते हुए बिना मुआवजा के अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने प्रदर्शन करके मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रायबरेली से जगदीशपुर तक करीब 46 किलोमीटर हाईवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस हाईवे पर आबादी क्षेत्र में ११ किलोमीटर सडक़ को चार लेन बनाया जाना है। रायबरेली शहर के रतापुर से खसपरी तक २७०० मीटर सडक़ फोरलेन का काम शेष बचा है। बाकी जगह काम पूरा हो गया है। देवानंदपुर के पास फोरलेन के दायरे में आ आ रहे करीब 10 मकानों को गिराया गया, तो विरोध शुरू हो गया। देवानंदपुर की रहने वाली सुषमा ने बताया कि मकान गिरा दिए जाने से परिवार बेघर हो गया है। इसी रात रामकुमार, अरविंद, विनोद ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने की पहले से कोई सूचना भी नहीं दी गई। इससे मकान के साथ गृहस्थी भी दब गई है। लोगों का कहना है कि मकान को ढहवा दिए गए, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया है। ऐसे में हम लोग अब कहां रहने जाए। उधर, एसडीएम सदर मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि यदि लोगों को मुआवजा नहीं मिला है तो उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें